NationalPolitics

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

लोनी में समाजवादी पार्टी का साइकिल वितरण समारोह हुआ था निरस्त।

लोनी गाज़ियाबाद सपा द्वारा बीजेपी पर समारोह को निरस्त किए जाने के आरोप लगाए जा रहे है। भाजपा पर आरोप लगाने वाले सपा नेताओं पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने तीखा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा आचार संहिता का उलंघन किया गया।उन्होंने कहा लोनी में बिना अनुमति के सम्मेलन आयोजित कराकर अराजकता फैलाना चाहते थे।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि वह चाहते थे कि समाजवादी पार्टी 27 सीटें जीते, ताकि विपक्ष मजबूत बना रहे। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सपा नेता इसी तरह के काम करेंगे, तो पार्टी को 27 सीटें मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।

अखिलेश यादव को है, सपा संस्थापक का श्राप: नंद किशोर।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि, जब उन्हें राष्ट्रीय पद से हटाया गया था, तब उन्होंने अखिलेश यादव को श्रापदिया था कि वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

डिम्पल यादव पर भी किया पलटवार।

डिंपल यादव की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि जब एक मौलाना ने डिंपल यादव पर टिप्पणी की थी, तब वह उनके समर्थन में लड़े थे। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर के इन बयानों के बाद साइकिल वितरण समारोह को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया हैं।

Related posts

MLC चुनाव मतदान जरी 23 स्नातक,8 शिक्षक प्रत्याशी मैदान में

firstopinion

भाजपा सरकार का हिंदी प्रेम

firstopinion

बी जे पी ने दंगा आरोपी को मंत्री बना दिया -दिग्विजय सिंह

firstopinion

Leave a Comment