NCR NEWSUncategorized

गौतमबुद्धनगर पुलिस , 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को ‘डायल-112’ के बेड़े में किया गया शामिल।

नोएडा आज पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 नोएडा से 25 नए टू-व्हीलर PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों की तैनाती का उद्देश्य कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाना है।

नए PRV (डायल-112) वाहनों को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व से उपलब्ध बेड़े में सम्मिलित करते हुए व्यवस्थित रूप से तैनात किया जा रहा है। इनमें नोएडा जोन को 10 PRV, सेंट्रल नोएडा जोन को 10 PRV तथा ग्रेटर नोएडा जोन को 05 अतिरिक्त PRV आवंटित किए गए हैं। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की दृश्य उपस्थिति (Visibility) में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही आकस्मिक एवं आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित हो सकेगी।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 अभय कुमार मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल श्री शकील अहमद सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

First Opinion News

CSR के अंतर्गत कंपोज़िट विद्यालय का निरिक्षण छात्रों की सुविधा हेतु दिया गया वाटर कूलर।

First Opinion News

ब्रांड मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी ISO सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज बरामद

First Opinion News

Leave a Comment