National

पुलिस और एसटीएफ के सँयुक्त ऑपरेशन में एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिठोरी गाँव से एक लाख के ईनामी बदमाश को पुलिस और एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किया गया है ।

एसएसपी गौतमबुद्धनगर ने बताया कि दादरी पुलिस और एसटीएफ ने सँयुक्त ऑपरेशन में एक लाख के इनामी कुलवीर भाटी को दादरी थाना इलाके के रिठौरी गांव से गिरफ्तार किया है ।
ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस और एसटीएफ को मुखबिर की सूचना मिली कि कुलवीर आज अपने गांव रिठोरी आएगा इसी सूचना पर एसटीएफ और लोकल पुलिस की टीम ने पूरे गांव को घेर 1 लाख के इनामी बदमाश कुलवीर को गिरफ्तार किया गया है। कुलवीर अमित कसाना गैंग का सदस्य बताया जा है। कुलवीर पर 1 दर्जन से भी ज्यादा मुकदमा दर्ज़ है , ये पिछले कही सालो से फरार चल रहा था ,आतंक का पर्याय बन चुके कुलवीर पर हत्या , हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने आदि के कई संगीन मामले दर्ज है। सूत्रों के अनुसार इस गैंग की सुंदर भाटी गैंग से रंजिश चल रही है। गैंगवॉर के चलते कई बदमाश दोनों तरफ से मारे जा चुके है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है ।


जैसे ही कुलवीर को गिरफ्तार कर एसटीएफ ऑफिस पहुंची वैसे ही एसटीएफ के सूरजपुर ऑफिस में रिठोरि गाँव के लोगों का जमावड़ा लग गया। एहतियात बरतते कई थानों के पुलिस एसटीएफ आफिस पहुच गयी। कुलवीर और इसके गैंग का पश्चमी उत्तरप्रदेश में काफी ख़ौफ़ है। कुलबीर के साथ उसका साथी वीरेंदर को भी गिरफ़्तार किया गया है। कुलवीर का साथी वीरेंदर हरियाणा के ब्लॉगढ का रहने वाला बताया जा रहा है। इनके पास से 2 पिस्टल और अन्य हथियार भी बरामद हुए है। फ़िलहाल पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है ।

Related posts

रामनवमी पर रहेगी दो दिन की छुट्टी, उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला।

First Opinion News

गौतमबुधनगर मे आयोजित किया जा रहा है,आरटीसी 231 नव चयनित पुलिसकर्मियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

First Opinion News

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

First Opinion News