National

मोदी को रोकने आजमगढ़ से भी लड़ेंगे मुलायम

 

 MulayamSingh

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से किस्मत आजमाएंगे, वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि मोदी के असर को कम किया जा सके। लोकसभा चुनाव में अधिकांश पार्टियों के प्रमुखों में दो सीटों से लड़ने का चलन भी जोर पकड़ता जा रहा है। मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के साथ-साथ आजमगढ़ से भी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुलायम में मैनपुरी से सांसद हैं।

सपा के महासचिव और प्रवक्ता राम गोपाल यादव ने आज यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के सभी जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग पर यह निर्णय लिया गया है कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और आजमगढ़ दोनों सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मुलायम ने 2014 के लोकसभा चुनाव के अभियान का आगाज अक्टूबर में आजमगढ़ से ही किया था। यहां उन्होंने रैली की और मुसलमानों को सरकारी योजनाओं में 20 फीसदी कोटा देने की घोषणा की। पहले यहां समाजवादी पार्टी मंत्री बलराम यादव को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी। इसके बाद मुलायम के बेटे प्रतीक यादव के लड़ने की चर्चा हुई, लेकिन अब ये फैसला हो गया है कि यहां से मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे।

Related posts

मोदी की टी-स्टॉल को जवाब में राहुल का गूगल हैंगआउट

firstopinion

बलात्कारियों को मिलेगी मौत की सज़ा

firstopinion

सानिया मिर्जा ‘को तेलंगाना का ब्रांड एम्बैसेडर बनाना गलत : BJP

firstopinion