National

UP News :यूपी में सोमवार को रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद।

 

महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष मे सोमवार को रहेगी छुट्टी।

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 अक्टूबर, सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन की तरफ से इस संबंध में रविवार, 25 अक्टूबर को छुट्टी की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद।

आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा 17 नवंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में संशोधन किया गया है। इसके तहत महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत घोषित नहीं होगा। शासन ने पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित किया है। इसके शेष निर्णय पहले जैसे रहेंगे।

इस फैसले के बाद प्रदेश में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Related posts

CPMT पर्चा लीक परीक्षा रद्द

firstopinion

बाड़मेर से निर्दलीय लड़ेंगे जसवंत

firstopinion

दोस्त ने चलती कार में किया गैंगरेप

firstopinion

Leave a Comment