National

QUEEN के बाद ‘दुर्गा रानी’ बनेगी कंगना

Kangna Ranaut-Still

मुंबईः एजेंसी
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनोट सिल्वर स्क्रीन पर ‘दुर्गा रानी’ का टाइटल किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
बॉलीवुड निर्देशक सुजॉय घोष ‘दुर्गा रानी’ नामक एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि अपनी इस फिल्म के लिए सुजॉय विद्या बालन का चयन करना चाहते हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। सुजॉय ने विद्या बालन को लेकर कहानी बनाई थी।
बॉलीवुड में चर्चा है कि सुजॉय ने अब कंगना रनोट को लेकर ‘दुर्गा रानी’ बनाने का निश्चय किया है। वैसे भी कंगना को रानी शब्द बेहद पसंद है। कंगना की अभी हाल ही में जहां ‘क्वीन’ रिलीज हुई है वहीं उनकी ‘रिवाल्वर रानी’ भी अब प्रदर्शित होने वाली है

Related posts

डीज़ल और पेट्रोल में लगी आग खान बनाना भी हुआ महंगा

firstopinion

मिलावटी दूध का उत्पादन करने की 6 महीने की सजा को उम्रकैद में बदलें: सुप्रीम कोर्ट

firstopinion

महेन्दर फौजी हत्याकांड में डीपी समेत चार को उम्रकैद

firstopinion