National

पाकिस्तान ने किया परमाणु बैलेस्टिक मिसाइल हत्फ-3 का परीक्षण

Htf-3-

इस्लामाबाद,एजेंसी। . पाकिस्तान ने मंगलवार को कम दूरी की सतह से सतह तक मार करने वाली हत्फ-3 (गजनवी) परमाणु सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल सफलतापूर्वक परीक्षण किया. 290 किमी तक सतह से सतह पर वार करने में सक्षम हत्फ तीन गजनवी बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु और पारंपरिक आयुध ले जा सकती है.

सेना के एक बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा कि सैन्य सामरिक बल कमान के सामरिक मिसाइल समूह ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस द्वारा जारी बयान में सेना ने कहा कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सफल प्रक्षेपण की सराहना की है. मिसाइल प्रक्षेपण के दौरान ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल रशद महमूद सहित सेना के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे.

मिसाइल प्रक्षेपण के बाद अपने संबोधन में जनरल महमूद ने देश के अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संचालन में हासिल की गई तकनीकी और परिचालन उत्कृष्टता की तारीफ की. उन्होंने परीक्षण लक्ष्यों के हासिल होने पर संतुष्टि जाहिर की.

Related posts

गेल ने दिखाया दम , कीवी टीम हुई ढेर

firstopinion

माफ़ी मांगने पर भी नहीं थमा विवाद, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में दर्ज़ हुई एफआईआर।

First Opinion News

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

First Opinion News