National

रानी बनी चोपड़ा परिवार की बहू

rani-mukherji

मुंबई,एजेंसी : अभिनेता उदय चोपड़ा अपने बड़े भाई मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्‍य चोपड़ा और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के शादी के बंधन में बंधने से काफी खुश हैं। इसीलिए उन्होंने भाभी रानी का चोपड़ा परिवार में खुले दिले से स्वागत करते हुए ट्वीट किया।  जैसे ही उदय ने ट्वीट किया और इस बात से उनका काफी मज़ाक उड़ने लग गया  जहां मज़ाक उड़ाते हुए लिखा गया कि उदय ‘मैनेजमेंट कोटे’ से ‘धूम’ में शामिल थे।

यही नहीं, उदय चोपड़ा से मिलती जुलती शक्ल वाली मोदी की एक पुरानी तस्वीर को भी लोग ‘उदय चोपड़ा’ के हैश टैग के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि कई लोगो ने ये तक लिख डाला कि “यह जानते हुए भी कि उदय चोपड़ा उनके देवर होंगे, रानी ने चोपड़ा परिवार की बहू बनने का फैसला काफी साहस से लिया है।” असल में उदय ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए भाभी का खुले दिल से वेलकम किया था और तभी से मीडिया में उदय का मजाक उड़ना शुरू हो गया।

Related posts

इस बार सामान्य रहेगा मानसून

firstopinion

ASIA कप में भारत की करारी हार

firstopinion

महाराष्ट्र के बाद अब असम में कांग्रेस को झटका

firstopinion