National

जामा मस्जिद ब्लास्ट : जांच पूरी करने के लिये पुलिस को 20 दिन

jama-attack-24hrs

 

नई दिल्ली : (एजेंसी) दिल्ली की एक अदालत ने सितंबर, 2010 के जामा मस्जिद आतंकवादी हमला कांड के सिलसिले में इंडियन मुजाहिदीन के सहसंस्थापक यासीन भटकल और उसके सहयोगी असदुल्ला अख्तर के खिलाफ जांच पूरी करने के लिये दिल्ली पुलिस को 20 दिन का और वक्त दिया है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश की अदालत में एक अर्जी दाखिल करके जांच पूरी करने के लिये 20 दिन का और वक्त देने का अनुरोध किया था। पुलिस का कहना था कि आईएम के प्रमुख सहयोगी जिया-उर-रहमान उर्फ वकास को 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया है और वे ‘संपर्कों’ को जोड़ने के लिये उससे पूछताछ करना चाहते हैं।

पुलिस ने कहा, ‘उसे (वकास) इस मामले में गिरफ्तार किया जाना है। इस वांछित आतंकी की गिरफ्तारी के साथ साजिश की ‘गायब कड़ी’ को सिद्ध किया जा सकेगा जिसके लिये जांच और अभियुक्तों (यासीन और अख्तर) की हिरासत की अवधि बढ़ानी होगी।’ पुलिस का यह भी कहना था कि यासीन और अख्तर द्वारा इस्तेमाल की गयी ईमेल और आईडी चैट की रिपोर्ट याहू और निंबज से मांगी गयी है और इन रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

पुलिस ने दावा किया है कि यासीन भटकल ने ही प्रेशर कुकर बम तैयार किया था जो जामा मस्जिद के बाहर खड़ी कार मे 19 सितंबर, 2010 को लगाया गया था। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में आईएम के सह संस्थापक रिजाय भटकल, इकबाल भटकल और प्रमुख सहयोग आमिर रजा खान सहित फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Related posts

जिला प्रशासन के द्वारा 8 गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर

firstopinion

NCREPE को मिला ग्रीन हाईवे एक्सीलेंस अवॉर्ड, दुहाई इंटरचेंज के हरित विकास को देश में दूसरा स्थान।

First Opinion News

BRICS SUMMIT को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, नोएडा से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें।

First Opinion News