NCR NEWS

लुटेरों का पर्दाफाश

crimeतेजिंदर सिंह , ब्यूरो गाज़ियाबाद
गाज़ियाबाद में बीते कुछ माह में हुई कई सनसनीखेज लूट कि वारदातो का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो गैंग के 6 सदस्यो को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली और गाज़ियाबाद के दो गैंग के लोग मिलकर गाज़ियाबाद पुलिस कि नींद उड़ाये हुए थे और लगातार वारदाते कर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। इन दोनों गैंग को मिलाने और वारदातो की रुपरेखा करने कि जिम्मेदारी थी एक जिम मालिक की। ये जिम मालिक ही दोनों गैंग के लोगो के बीच कि कड़ी था और यही इन्हे लूट में इस्तेमाल किये जेन वाले संसाधन उपलब्ध करता था। पुलिस ने इन लूटेरो के पास से लूटी हुई 16 हीरे कि अंगूठी
करीब पंद्रह लाख रूपये ,दो पिस्टल ,चार तमंचे और दो गाड़िया भी बरामद कि है।
पुलिस गिरफ्त में खड़े इन लूटेरो ने कई महीने से गाज़ियाबाद पुलिस कि नींद उड़ा रखी थी। एक के बाद एक कई सनसनीखेज वारदाते कर पुलिस को चुनौती दे डाली और साथ ही साथ शहर के लोग और व्यापारी भी पुलिस
कि कार्यप्रणली पर सवाल उठाने लगे। लगो के दबाव को देखते हुए इस मामले में चार टीमें लगायी गयी और इस गैंग के बारे में जानकारिया जुटाई गयी। फिर इन बदमाशो को पुलिस ने उठाया और पूछ ताछ शुरू कि तो इन्होने एक के बाद एक कई घटनाओ में शामिल होना बताया। पुलिस का कहना है कि इसमें दिल्ली गाज़ियाबाद के लोग एक साथ मिलकर वारदाते करते थे।ताहिर व अजय धानका दिल्ली के जबकि जाहिद (जिम संचालक) ,आलम ,परवेज व याकूब गाज़ियाबाद के है। सभी कि मुलाकात जाहिद ने आपस में करायी थी।
पुलिस का कहना है कि बदमाश काफी शातिर किस्म के है और इनमे से एक पहले लोहा व्यापारी के यहाँ काम कर चूका है। इसलिए उसे उनके काम करने के बारे में सारी जानकारी रहती थी। और वो अपने साथियो के साथ मिलकर वारदातो को अंजाम देता था।

पकडे गये बदमाशो ने कैमरे के सामने कबुक किया कि वो किस तरह वारदातो को अंजाम देते थे और घटना से पहले अच्छी तरह रैकी भी करते थे। लोहा कारोबारी के साथ कि 32 लाख कि लूट में भी किस तरह
इन्होने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने करीब लूट कि वारदातो के खुलासे का दावा किया है। इन लूटो से पुलिस कि छवि भी काफी धूमिल हो रही थी। साथ ही साथ व्यापारियो ने कई दिनों तक बाज़ार बंद कर अपना विरोध जताया था। जिसके चलते शासन और व्यापारियो का जबरदस्त दबाव था। फ़िलहाल इन लूटेरो के पकडे जाने से पुलिस को थोड़ी राहत जरुर मिले है। इनके कुछ साथी अभी भी पुलिस कि गिरफ्त से बहार है जिनकी गिरफ़्तारी के लिए भी टीम लगा रखी है।

[hana-flv-player video=”http://www.ncrhalchal.com/wp-content/uploads/2013/12/loot.mp4″ width=”400″ height=”280″ description=”” player=”5″ autoload=”true” autoplay=”true” loop=”true” autorewind=”true” /]

Related posts

नोएडा पहुँचे एसपीजी अधिकारी, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

firstopinion

Bulandshaher News:हत्यारोपी को मुठभेड़ के दौरान लगी गोली, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार ।

First Opinion News

ब्रांड मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी ISO सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज बरामद

First Opinion News