NCR NEWS

डीजे बजाने पर ग्रामीणों ने परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, पंचायत का फैसला ना मानना पड़ी भारी।

 

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पंचायत के फैसले की अवहेलना एक परिवार को भारी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले गांव में डीजे बजाने पर रोक लगाने को लेकर पंचायत बुलाई थी, जिसमें सर्वसम्मति से डीजे पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया था। पंचायत के अनुसार डीजे से जहाँ फिज़ूल खर्चा और बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है वहीं यह उम्रदराज़ लोगों और हार्ट पेशेंटश के लिए भी हानिकारक है।

डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद, गांव के एक परिवार ने हाल ही में शादी समारोह में डीजे बजाकर पंचायत के आदेश का उल्लंघन कर दिया। इस पर नाराज ग्रामीणों ने दोबारा पंचायत की बैठक बुलाई गई और कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया गया।

पंचायत के निर्णय के तहत अब गांव का कोई भी व्यक्ति इस परिवार को किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करेगा और नही कोई इनके निमंत्रण पर उनके घर जाएगा । इतना ही नहीं, गांव में मुनादी कर इस फैसले की सार्वजनिक घोषणा भी कर दी गई है।

गांव में इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पंचायत के इस फैसले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

 

Related posts

गाज़ियाबाद में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आरम्भ

firstopinion

गौतमबुद्धनगर में आगामी 4 तारीख तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी

firstopinion

विश्व पर्यावरण दिवस पर सी.ई.ओ नोएडा द्वारा किया गया पौधारोपण

First Opinion News

Leave a Comment