NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को लगी गोली।

 

ग्रेटर नोएडा थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रही एक अर्टिगा कार को रूकने का इशारा किया गया, परन्तु कार ड्राइवर ने कार नहीं रोकी बल्कि और कार को तेज गति से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार के अनुसार पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार सवार आगे रास्ता बंद होने के कारण गाड़ी से उतकर भागने लगे इस दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में 2 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए।

अभियुक्तों के अन्य साथी नसीम अली उर्फ रियाज को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग आते-जाते सवारियों को गाड़ी में बैठाकर उनके साथ पैसे और मोबाइल की लूट करते है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जियाउल्लाह उर्फ हैदर, अमन गुप्ता और नसीम अली उर्फ रियाज शामिल है। जियाउल्लाह उर्फ हैदर, अमन गुप्ता को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है, जबकि अन्य साथी नसीम अली उर्फ रियाज को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

 पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से एक गाड़ी अर्टिगा टैक्सी नंबर UP 84 AT 5595, 315 बोर तमंचा, जिन्दा कारतूस, मोबाइल,एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और कुछ केश बरामद किया गया है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने मनाया झंडा दिवस

firstopinion

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मानसी बैसोया को किया सम्मानित  

First Opinion News

9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में एक अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment