National

क्रिकेटर भी राजनीति में , कैफ लड़ेंगे कांग्रेस के टिकट से चुनाव

14-mohd-kaif-300

नई दिल्ली। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अब राजनीति का दामन थाम लिया है। कैफ को कांग्रेस ने फूलपुर संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 194 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, जिसमें मोहम्मद कैफ का भी नाम शामिल है। खबरों के मुताबिक कैफ ने इस पर खुशी जताते हुए इसे अपनी नई पारी करार दिया है और कहा है कि वो इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। कैफ ने कहा है कि उनको खुशी है कि वो उसी फूलपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव में खड़े होंगे जहां का प्रतिनिधित्व कभी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू किया करते थे।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोहम्मद कैफ को 2006 में खराब फॉर्म के चलते टेस्ट व वनडे टीम से बाहर किया गया था, जिसके बाद 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो टीम में जगह पाने में तो सफल रहे लेकिन खेल नहीं सके। उसके बाद से अब तक वो भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सके। हालांकि एक बेहतरीन फील्डर और शानदार बल्लेबाज के तौर पर पहचाने जाने वाले 33 वर्षीय कैफ अब भी पूरी तरह से घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं।

 

Related posts

बिहार विधान परिषद बीजेपी-जेडीयू विधायकों के बीच जमकर हुई हाथापाई, मारपीट और गाली गलौज

firstopinion

हाईवेज से ज़्यादा किसानों के लिए करता हूँ काम- नितिन गडकरी

First Opinion News

एयर इंडिया के विमान में था मुर्दा बम-विमान मंत्री

firstopinion