National

मप्र में कांग्रेस को झटका, लोकसभा उम्‍मीदवार भागीरथ भाजपा में शामिल

DIGVIJAY_1206540f

भोपाल,एजेंसी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को रविवार को उस वक्त करारा झटका लगा, जब उसकी ओर से भिंड संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए डॉ भागीरथ प्रसाद ने पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली। डॉ प्रसाद को कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ प्रसाद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ प्रसाद ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर भिंड से लड़ा था। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है पार्टी ने उन्हें एकबार फिर यहां से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में चले गए। कांग्रेस ने शनिवार को राज्य के 22 संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें डॉ. प्रसाद का नाम भी शामिल था। डॉ. प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी

Related posts

राष्ट्रपति शासन लगने का क्या होगा असर

firstopinion

गलत आकड़ें न दिखाए सरकारी बैंकः रघुराम राजन

firstopinion

अमित शाह जैसे लोगों का राजनीति में होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ : मुलायम

firstopinion