NCR NEWS

ऑटो कम्पनी पर कार्रवाई नहीं हुई तो, होगा अनिश्चितकालीन धरना- बीसी प्रधान

 

अक्षय कुमार,नोएडा भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) और गौतम बुद्ध नगर ऑटो यूनियन द्वारा एआरटीओ कार्यालय, सेक्टर-33 नोएडा पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की बात कही जा रही है।

किसान यूनियन के परिवहन मंत्री व ऑटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि एआरटीओ नंदकुमार और शिवा बजाज ऑटो एजेंसी के साथ एक बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन एजेंसी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा मनमाने तरीके से वाहन बेचकर ऑटो चालकों से अधिक वसूली की जा रही है।

यूनियन का कहना है कि, जब तक शिवा बजाज ऑटो एजेंसी (गाजियाबाद/नोएडा) और बालाजी मोटर बजाज ऑटो एजेंसी (ग्रेटर नोएडा) के ट्रेड निरस्त नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

गुर्जर ने कहा कि एआरटीओ द्वारा ट्रेड लॉक किए जाने की बात कही गई है, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा। उनका आरोप है कि गाजियाबाद से बिलिंग कर करीब 30 हजार रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं, जबकि पिछले दो महीनों से गौतम बुद्ध नगर से कोई बिलिंग नहीं की गई है। उन्होंने इसे परिवहन विभाग की मिलीभगत करार दिया।

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान के अनुसार गरीब ऑटो चालकों से किसी भी हालत में अतिरिक्त वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि शिवा बजाज के खिलाफ जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया जाए और संबंधित एजेंसियों के ट्रेड रद्द किए जाएं।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 1 अप्रैल तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो एआरटीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर सुधीर ठाकुर, बबलू यादव, धनंजय शाह, पवन पंडित, अतुल तिवारी, अरुण दादा, नरेंद्र पाल, गोविंद मंडल, भूरा पाल, साहिल, सुदीप, संजय दादा, वीरेंद्र पाल, जसवंत, अंकित पाल, शंभू, शीशपाल, वीपी सिंह, पप्पू फौजी, गवर्नर, पुष्पेंद्र पाल और कुलजीत पाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राजस्व बकाया के चलते गौर बिल्डर का गोदाम सील

firstopinion

नोएडा,वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP के तहत कड़ी निगरानी, प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक, भूखंड आवंटन समीक्षा, स्क्रूटिनी आदि विषयों पर हुई चर्चा

First Opinion News

Leave a Comment