NCR NEWS

चौराहों पर शराबियों द्वारा महिलाओं से बदसलूकी मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

 

दनकौर में खुले में शराब पीने वालों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ और बादसलूकी की ख़बरें आने के बाद बिलासपुर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही की जाए।

अन्य थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल एवं एंटी रोमियो टीमों के साथ संदिग्ध स्थानों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त करने तथा सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर द्वारा इस मामले में जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी को यातायात के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए जाने के लिए पत्र भी लिखा गया है। पुलिस आयुक्त के अनुसार महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, उत्पीड़न अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

डीजे बजाने पर ग्रामीणों ने परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, पंचायत का फैसला ना मानना पड़ी भारी।

First Opinion News

गाज़ियाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 271 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 30 का निस्तारण

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को किया गिरफ़्तार 3 बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

firstopinion

Leave a Comment