NCR NEWS

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने नाले में लगाई छलांग, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

 

नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति गंदे नाले में कूदने गया। जानकारी के अनुसार रवि नामक व्यक्ति का अपनी पत्नि से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके चलते उसने नाले में छलांग लगा दी।

रवि एटा का रहने वाला है, वर्तमान में हरौला में रहता था। NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों द्वारा कड़ी मशक्क़त के बाद युवक का शव ढूंढ कर निकला गया।

युवक के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूदने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस व फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंच गई।

मौके पर उपस्थित रवि की पत्नी द्वारा बताया गया कि, उसका अपने पति के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे वह गुस्सें में आकर नाले में कूद गया है।

एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र के अनुसार फायर सर्विस यूनिट और SDRF/NDRF यूनिट के कर्मचारियों द्वारा नाले में उतरकर रवि की तलाश की गई है। रवि को नाले से बाहर निकला गया। रवि को तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहाँ उसे डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया फ़र्ज़ी कंपनीयों का भंडाफोड़ ऑनलाईन शॉपिंग के नाम पर करते थे ठगी

firstopinion

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।

First Opinion News

Ghaziabad:कुट्टू का आटा खाने से 1दर्ज़न से ज़्यादा लोग पहुँचे अस्पताल।

First Opinion News

Leave a Comment