NCR NEWS

चलती वैन में हुए झगड़े में तिहाड़ के एक कैदी की मौत

राजधानी दिल्ली में शनिवार को साकेत की एक अदालत से तिहाड़ जेल जा रही एक जेल वैन के भीतर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस बीच एक कैदी की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में उस समय हुई जब वैन दक्षिण दिल्ली के हौजखास क्षेत्र से गुजर रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैदी की पहचान मनोज के तौर पर हुई है। अधिकारी ने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

इसी तरह की एक घटना अगस्त 2014 में हुई थी जब रोहिणी की अदालत से तिहाड़ जेल जा रही वैन के भीतर सात कैदियों ने दो कैदियों को पीट-पीटकर मार डाला था।

दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन पर कैदियों को जेल और अदालत के बीच लाने ले जाने की जिम्मेदारी है।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,4 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन के 27वीं अंर्तजनपदीय पुलिस हॉकी मैच का शुभारंभ।

First Opinion News

गाजियाबाद में तिरंगा महोत्सव के मौके पर किया गया संगीत समारोह का आयोजन

First Opinion News