National

इंजिनियर के घर आयकर विभाग की छपेमारी 2.67 करोड़ नकद बरामद

 

गाज़ियाबाद -आयकर विभाग ने सिंचाई विभाग मेरठ खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता आरके जैन के सरकारी आवास समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी कर 2.67 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसमें से 22 लाख रुपये उनके आवास से मिले हैं। जिसमें 17 लाख रुपये दो-दो हजार के नए नोट हैं, जबकि पांच लाख की पुरानी करेंसी है।
इसके अलावा 2.45 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी और 30 किलो चांदी दो बैंक लॉकरों से जब्त की गई है। सोमवार सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। टीम ने इस दौरान उनके कार्यालय, वसुंधरा (गाजियाबाद) स्थित निजी आवास, अभियंता के बेटे की फाइनेंस कंपनी समेत बैंक लॉकर भी खंगाले। आयकर टीम आरके जैन को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

Related posts

यूपी मे 4 आईपीएस अफसरों के हुए ताबदले 

First Opinion News

गाज़ियाबाद में प्यार मोहब्बत और किडनैपिंग

firstopinion

डिप्‍टी सीएम की बस में छेड़खानी पर कूदी मां-बेटी, बेटी की मौत

firstopinion