National

नजीब का सुराग देने पर है 10 लाख रुपए का इनाम

नई दिल्ली…जेएनयू,लगभग दो महीने से लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पूरा जेएनयू परिसर खंगाला। 600 जवानाें की फोर्स और 21 स्निफर डॉग के साथ पहुंची टीम ने परिसर में हाॅस्टल, कक्षाओं समेत चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
जेएनयू छात्र नजीब 15 अक्टूबर की रात से लापता है। आरोप है कि लापता होने से पहले उसका एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से झगड़ा हुआ था। नजीब की मां की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने क्राइम ब्रांच को जेएनयू परिसर की तलाशी लेने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने पुलिस को जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की तलाशी लेने को भी कहा था, जहां कथित रूप से एक आटो चालक ने नजीब को छोड़ा था।
सोमवार की सुबह से ही परिसर में जांच और तलाशी अभियान जारी रहा। क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर रविंद्र यादव ने बताया कि अभियान के दौरान परिसर के एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। दरअसल जेएनयू कैंपस करीब एक हजार एकड़ में फैला हुआ है। वहीं इससे पहले पुलिस यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में नजीब की खोजबीन की जा चुकी है।

Related posts

सार्वजनिक बैंक, खुद को सरकारी प्रभाव से दूर रखे : रघुराम राजन।

firstopinion

नए BJP प्रमुख बन सकते है, शाह

firstopinion

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

firstopinion