National

मोदी-नीतीश एक मंच पर, पीएम ने लालू को कोसा

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार पहुंचे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया। जब नीतीश ने प्रोजेक्ट्स में देरी की शिकायत की तो मोदी ने कहा कि अटल सरकार के बाद जो रेल मंत्री बने उन्होंने हमारे काम को रोक दिया था।
शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पटना पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर उनका वेलकम किया। पटना के वेटनरी कॉलेज में पीएम मोदी ने पांच प्रोजेक्ट्स को शुरू किया। मोदी ने कहा, ” बिहार के विकास के लिए मैंने 50 हजार करोड़ रुपए की बात कही थी। लेकिन मेरे दिमाग में बिहार के विकास को लेकर जो सोच है, उसके लिए 50 हजार करोड़ रुपए से बात बनने वाली नहीं है। उससे ज्यादा देने की जरूरत है। मैं उसकी घोषणा आज नहीं करूंगा। मैं सही वक्त पर उसकी घोषणा करूंगा। मैंने जो वादा किया था, उसे तो निभाऊंगा, मामले को उससे भी आगे ले जाऊंगा।”
लालू पर साधा निशाना
इस दौरान जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में केंद्र के प्रोजेक्ट्स में देरी की शिकायत की तो मोदी ने उनके सहयोगी और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, ”अटलजी के वक्त जो काम 6 महीने में पूरा हो जाता, वह पूरा होते-होते 2015 आ गया। अटल सरकार के बाद दूसरी सरकार बनी तो ऐसे रेल मंत्री (लालू ) आए जिन्होंने हमारे काम को राक दिया।”

Related posts

जनरल सुहाग बने नए थलसेना प्रमुख

firstopinion

अभ्यास मैच – डर्बीशर के खिलाफ भारत की जीत

firstopinion

सीएम रेखा गुप्ता को जान से मरने की धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर गिरफ्तार

First Opinion News