National

आम बजट ने आप सरकार के सामने पैदा की परेशानी

केंद्र की मोदी सरकार ने अपना दूसरा फुल बजट पेश कर दिया लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के हाथ खाली हैं। पार्टी को जनता से किए वादे पूरे करने हैं तो खजाने का इंतजाम भी खुद ही करना पड़ेगा।
दिल्ली ने केंद्र सरकार ने अलग-अलग तरीके से 16 हजार करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन महज 756 करोड़ रुपये मिले। ऐसे में वादे पूरे करने के लिए पैसा जमा करने की चुनौती खजाना संभाल रहे मनीष सिसोदिया के सामने हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 28-29 मार्च को दिल्ली का बजट पेश करना है। उसमें फ्री वाई-फाई दिल्ली, एक हजार लो फ्लोर एसी बसों की खरीद, एलिवेटेड बीआरटी कॉरिडोर, नल से पीने के पानी का नेटवर्क, नए स्कूल, कॉलेज निर्माण और एक हजार मोहल्ला क्लीनिक के अलावा अनधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं की चुनौती सामने है।

Related posts

नोएडा, पार्किंग अटेंडेंट ने दम्पती को मारी टक्कर गर्भवती महिला की मौत

firstopinion

यूजीसी के निर्देशों का पालन करे दिल्ली विश्वविद्यालय : स्मृति ईरानी

firstopinion

90 भूमाफियाओं के खिलाफ़ गुंडा एक्ट के तहत होगी कर्रवाई

firstopinion