National

इस बार सामान्य रहेगा मानसून

mansoon

नई दिल्ली। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एक निजी एजेंसी स्काईनेट के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने के आसार हैं। उत्तर भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी जबकि दक्षिण भारत में कम बारिश की आशंका है।
इस साल मानसून के केरल में 27 मई को पहुंचने के आसार हैं। मानसून की आमद सामान्य दिनों से चार दिन पहले होगी। अलनीनो का असर मानसून पर पड़ने के आसार हैं। इससे गर्मियों में मानसून कमजोर पड़ेगा।
तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक, पूर्वी मध्यप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में मानसून कमजोर होगा जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी तट तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
जून से सितंबर के बीच यहां मानसूनी बारिश 102 फीसद होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भारत में सामान्य से कम बारिश हुई थी।

Related posts

नोएडावासियों को यातयात नियमों का पाठ पढ़ने वाले ट्रेफिक बाबा नहीं रहे

firstopinion

पाकिस्तान में बम विस्फोट 23 लोगों की मौत

firstopinion

गढ़मुक्तेश्वर मेला : सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना सीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा।

First Opinion News