National

अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला

index

नई दिल्ली,
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने आज राजधानी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर दिया। उस शख्स ने केजरीवाल को घूंसा मारने की कोशिश की।
इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  पुलिस के मुताबिक आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
गौरतलब है कि भिवानी में भी केजरीवाल पर हमला किया गया था। हरियाणा के चरखी दादरी में एक अज्ञात शख्स ने केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की थी।
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया और पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। केजरीवाल जब अपने समर्थकों से हाथ मिला रहे थे, उसी वक्त एक शख्स ने उनको पीठ में घूंसा मारा और थप्पड़ मारने की कोशिश की।
बाद में आप के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए कुछ लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। वे चाहे जो भी करें उन्हें करने दीजिए। हमारा धर्म हमें अहिंसा सिखाता है। अगर हम अपना हाथ उठाएंगे तो यह आंदोलन खत्म हो जाएगा।
शांति की अपील करते हुए आप नेता ने अपने समर्थकों से किसी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होने को कहा। इससे पहले भी केजरीवाल पर कई दफा हमला हो चुका है। 28 मार्च को हरियाणा में एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया था। उसका दावा था कि वह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थक है।

Related posts

नेपाल में मृतकों की संख्या 5000 के करीब, बचाव कार्य जारी

firstopinion

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

firstopinion

रानी बनी चोपड़ा परिवार की बहू

firstopinion