National

नेपाल में मृतकों की संख्या 5000 के करीब, बचाव कार्य जारी

28_04_2015-nepalcr28नई दिल्ली। बीते शनिवार से अब तक भूकंप के करीब 68 झटके झेल चुके नेपाल में चारों ओर तबाही का मंजर है। मंगलवार तड़के फिर भूकंप के झटकों से नेपाल के लोग सहम गए। सोमवार सुबह भी काठमांडू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से नेपाल में अब तक मरने वालों की संख्या 5000 के करीब हो गई है। अकेले काठमांडू में मरने वालों की तादाद 1100 के आसपास जा चुकी है, जबकि, घायलों की संख्या 8,000 के करीब बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में नेपाल के एक लाख आर्मी के सैनिकों ने भी कमान संभाला ली है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हजार तक जा सकती है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बचाव का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लेकिन यह नेपाल के लिए मुश्किल की घड़ी है, जो बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। नेपाल के गृहमंत्रालय की तरफ से जो ऑकड़े जारी किए गए हैं, उसमें मृतकों की संख्या 4349 बताई गई है। लेकिन यह ऑकड़ा अगर 10000 पर पहुंचता है तो वर्ष 1934 में आए भूकंप के दौरान हुई 8500 मौतों से अधिक हो जाएगा। आपको बता दें, शनिवार को जब भूकंप आया था तो उस समय कोइराला विदेश दौरे पर थे।

Related posts

लोकतंत्र के मंदिर में मोदी ने टेका मत्‍था।

firstopinion

आज गाज़ियाबाद आएगे सीएम योगी, सीईएल के डाटा सेंटर का करेंगे लोकार्पण, विकास कार्यों का करंगे निरिक्षण

First Opinion News

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारीयों के तबदले।

First Opinion News