30 सितंबर 2027 तक मिला सेवा विस्तार।
ग्रेटर नोएडा सीनियर आईएएस ऑफिसर और YEIDA के सीईओ राकेश सिंह को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।
योगी सरकार ने राकेश कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें 1 साल का एक्सटेंशन दिया गया है।
ज्ञात हो कि,राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को पूर्ण हो रहा था, लेकिन अब शासन द्वारा उनकी सेवा को 30 सितंबर 2027 तक बढ़ा दिया गया है।।
राकेश कुमार सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे डेवलेपमेंट अथॉरिटी (यीडा) का सीईओ बनाते हुए 1 साल का एक्सटेंशन दिया गया है,इस दौरान जेवर एयरपोर्ट और अन्य सभी ज़िम्मेदारी पूर्व की तरह ही देखते रहेंगे। यह दूसरा मौका है, जब राकेश कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिला है। राकेश कुमार यूपी केडर के IAS ऑफिसर है।
राकेश कुमार सिंह का बतौर यीडा सीईओ अच्छा ट्रेक रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने सरकारी ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराने से लेकर जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए है।
