National

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण अधिकरियों को दिये आवश्यक निर्देश

गौतम बुद्ध नगर– निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, निर्विघ्न निर्बाध एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, उपजिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह के द्वारा आज संयुक्त रुप से दादरी नगर क्षेत्र का व्यापक स्तर पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि दादरी नगर पालिका क्षेत्र में जो संवेदनशील मतदान केंद्र हैं वहां पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के द्वारा पूर्व से ही समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर निकाय निर्वाचन के संबंध में अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

Related posts

आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र -विजय गोयल

First Opinion News

पूछताछ के लिए थाने ले जाए गए आशुतोष, शाजिया के घर भी पहुंची पुलिस

firstopinion

शताब्‍दी एक्सप्रेस में बम की खबर, तलाशी में नही मिला बम

firstopinion