NCR NEWS

दबंगों ने युवकों के साथ दिनदहाड़े की मारपीट गाड़ी से रोंदने की कोशिश।

 

नोएडा के थाना सेक्टर 24 अंतर्गत सेक्टर 53 में आज दिनदहाड़े एक दर्जन से अधिक दबंगों ने दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की फिर एक युवक पर गाड़ी चढ़ाने की की कोशिश की। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी । दोनों युवक भाई है, और दोनों का का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सोशल मिडिया पर किसी पोस्ट को लेकर इनका विवाद चल रहा था। पीड़ित के अनुसार उनका कोई विवाद नहीं था, उन्होंने सोशल मिडिया पर कोई पोस्ट नहीं की,बल्कि उन्हें फोन करके बुलाया गया था। जब वह बताई गई जगह पर पहुंचे तो एक दर्जन से अधिक युवक जो कि पहले से ही मौजूद थे, उन्होंने उन पर हमला कर दिया और ईट पत्थरों से लाठी डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। दबंग यहीं नहीं रुके जब ये दोनों भाई अपनी जान बचाकर भागने लगा तो को धार एक भाई को थार गाड़ी से टक्कर मार दी। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

भारत मंडपम में होगा युवा उधमी शिखर सम्मेलन, स्टार्टअप की चाह रखने वाले युवाओं को मिलेगी नई दिशा

First Opinion News

यूपी में खुलेंगे 14 हज़ार नये थाने

firstopinion

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण सुरक्षा का दिया सन्देश कहा,विकसित देश बनाने हेतु स्वदेशी उत्पादों का करें उपयोग

First Opinion News

Leave a Comment