National

आईआरसीटीसी में कैटरिंग का काम करने वाली कंपनी पर वेंडर्स ने लगाए गंभीर आरोप

 

नोएडा भारतीय रेलवे में कैटरिंग का काम करने वाली निजी कंपनी की मनमानी से छोटे छोटे माल की सप्लाई करने वाले वेंडर्स बेहद परेशान हैं। सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब में एमएसएमई वेंडर्स एसोसिएशन ऑफिस इंडिया के सदस्यों द्वारा प्रेसवार्ता की गयी। प्रेसवार्ता के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने आईआरसीटीसी के रजिस्टर्ड वेंडर अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर आरोप लगाया है की कंपनी ने पिछले 7 से 8 महीनों से अपने साथ काम करने वाले छोटे-छोटे वेंडर्स/ सप्लायर्स का भुगतान रोक रखा है। ऐसे में छोटा उद्योग करने वाले वेंडर्स को जीवन यापन करने में भी काफी दिक्क़त आ रही है। वेंडर्स एसोसिएशन के सुशील तोमर ने मीडियाकर्मियों को बताया की, नोएडा के ए-16 सेक्टर 6 स्थित अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी आईआरसीटीसी को कैटरिंग सेवा प्रदान करती है। जो वर्तमान में पुरे देश ने करीब 60 से अधिक मेल/एक्सप्रेस एवं वन्दे भारत ट्रेनों में खाद्य सेवा का संचालन करती है, लेकिन कंपनी द्वारा करीब 7 से 8 महीनों से अपने सैकड़ो सप्लायरों और वेंडरों का भुगतान नहीं किया है। जिसकी बकाया राशि करीब 7 से 8 करोड़ रुपए बैठती है। एसोसिएशन के अमन गुप्ता ने बताया की जब भी कोई वेंडर सेक्टर 6 स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय में भुगतान की माँग करने जाता है, तों पर्चेज मैनेजर आनंद शर्मा एवं अकाउंट मैनेजर अभिषेक झा द्वारा धमकी दी जाती है। जो करना है कर लो लेकिन पैसा नहीं मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया की हमें बाउंसर द्वारा माध्यम से डराया धमकाया जाता है साथ ही कई बार मारपीट भी की जा चुकी है। हमारी मानसिक स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे हैं।वेंडर्स संगठन से जुड़े सभी लोगों ने प्रेस वार्ता के दौरान अपील की कि सभी सप्लायरों और वेंडर्स का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए जिससे वह अपने लघु उद्योग को बचा सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी की उच्च स्तरीय वित्तीय और सतर्कता जाँच होनी चाहिए,आईआरसीटीसी द्वारा कंपनी का लाइसेंस भी रद्द करने की मांग की है।

Related posts

शोएब की धमकी, कुमार विश्वास ने मांगी माफी

firstopinion

जगदंबिका पाल और राजू श्रीवास्तव BJP में हुए शामिल

firstopinion

वाराणसी से मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे: कांग्रेस

firstopinion

Leave a Comment