NCR NEWS

Gautambudh Nagar:एमएलसी चुनाव के मद्देनज़र पोलिंग बूथों पर लिया गया सुरक्षा जायज़ा ।

 

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा MLC चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण किया गया।

एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर द्वारा एमएलसी चुनाव के मद्देनज़र थाना दनकौर एवं कासना क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस पोलिंग पार्टियों के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों, पुलिस बल की तैनाती, पोलिंग पार्टियों के ठहरने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

पटेल की प्रतिमा के लिए गौतमबुद्ध नगर से जाएगा लोहा

firstopinion

6 खनन माफियों के ख़िलाफ़ गुंडा एक्ट के तहत कर्रवाई

firstopinion

गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ भाकियू टिकैत का बड़ा ऐलान,14 सितंबर को होगी महापंचायत।

First Opinion News

Leave a Comment