NCR NEWS

नोएडा फ़ोटो प्रदर्शनी में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

नोएडा नोएडा मीडिया क्लब में चल रही फोटो प्रदर्शनी का बुद्धवार को दूसरा दिन रहा, तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में शहरवासी और संभ्रांत लोग पहुंचे जिन्होंने फोटो जर्नलिस्ट द्वारा विभिन्न मुद्दों और पहलुओं पर खीचीं गयी तस्वीरों का अवलोकन किया। सभी से फोटो गैलरी में लगी तस्वीरों की सराहना की और मीडिया क्लब के इस आयोजन को सफ़ल बनाया ,गौरतलब है की मीडिया क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है जिसमें नोएडा ,ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट द्वारा अपने कैमरे में कैद की गयी तस्वीरें प्रदर्शित की जाती हैं ,वहीं फ़ोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन मीडिया क्लब में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें कवयित्री श्रीमति शिखा दीप्ति ,कवयित्री डॉ उर्वी उदल,कवि डॉ संजय जैन और कवि मुकेश शर्मा की उपस्थिति रही जिनके द्वारा विभिन्न कविताओं का पाठ किया गया।कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ,जेपी सिंह और जगदीश शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन का सफल संचालन अरुणा त्यागी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भाजपा नेता रवि कांत शर्मा,सपा नेता बबलू चौहान, किसान नेता अशोक चौहान, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा समेत अन्य शहरवासी मौजूद रहे।

Related posts

ग्रेटर नोएडा, आबकारी विभाग ने पकड़ी भारी मात्रा मे अवेध शराब एक अभियुक्त गिरफ़्तार

firstopinion

नोएडा मीडिया क्लब की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, शोकसभा आयोजित।

First Opinion News

मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार,चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद 

First Opinion News

Leave a Comment