NCR NEWS

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की बैठक में महेश तंवर बनाए गए महानगर अध्यक्ष

 

नोएडा  आज (वीरवार) नोएडा के छलेरा गांव बारात घर में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की मीटिंग हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि, सरकार व प्राधिकरण द्वारा किसानों और मज़दूरों पर हो रहे शोषण को लेकर आज नोएडा के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। मीटिंग में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मज़बूत करने का वादा किया।

महेश तंवर बनाए गए महानगर अध्यक्ष 

आज की इस बैठक में संगठन के जुझारू कार्यकर्ता महेश तंवर को महानगर अध्यक्ष पद की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई। बरौला निवासी महेश तंवर चकाचौध से दूर रहने वाले ज़मीनी स्तर के किसान नेता है।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष महेश तंवर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, मैं उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा व संगठन को मज़बूत कर के पूरी निष्ठा समर्पण से किसानों व मज़दूरों की लड़ाई लड़ने का कार्य करूँगा।

इस मौके परओमदत्त चौहान, डाक्टर रोहतास, सतपाल यादव, जोगेंद्र चपराना, राजकुमार मोनू, आनंद भाटी, हरेन्द्र बैसोया, रहीसुद्दीन, चरण सिंह चौहान, विजयपाल भाटी, हरि अवाना, लोकेश चौहान, गोविन्द अंबावता, सतीश खारी, अरविंद भाटी, बबलू यादव शुशीला भारती, प्रवीण चौहान कालू तंवर, राजीव चौहान, जीतपाल गुर्जर, ठाकुर सुधीर, जय सिंह, धनंजय, कुलजीत पाल, गोविंद मंडल, उमेश पाल, वीपी सिंह, नरेंद्र पाल, अतुल , वीरेन पाल, उदयवीर, पप्पू फौजी, अरुण दादा , हरवीर सोलंकी, तरूण अम्बावता,डॉ पियूष,सनोज कसाना ,पवन अम्बावता,अंकित ,मनोज शर्मा,मिट्ठू दादा इत्यादि मौजूद सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गाजियाबाद,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में मिशन शक्ति खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

First Opinion News

नो पार्किंग के चलते परिवहन विभाग ने 72 वाहन स्वामियों के ड्राईविंग लाईसेंस किये निरस्त

firstopinion

वेतन वृद्धि को लेकर अब शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का धरना।

First Opinion News

Leave a Comment