NCR NEWS

लंबित कम्युनिटी हॉल के निर्माण को हरी झंडी मिलने पर किसानों ने किया मुख्य कार्यपालक अधिकारी का सम्मान।

नोएडा के सेक्टर 81 स्थित ग्राम सलारपुर में लंबे समय से लंबित कम्युनिटी हॉल के निर्माण को हरी झंडी मिलने पर आज भाकियू टिकेत के प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

निर्माण स्वीकृति के बाद प्राधिकरण किसान नेताओं ने इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है।

संगठन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक व मांगलिक कार्यों के लिए एक व्यवस्थित और किफायती स्थान की सख्त आवश्यकता थी। इस आधुनिक कम्युनिटी हॉल के बनने से सलारपुर और आसपास के ग्रामीणों को शादी-ब्याह एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।

प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल की मुख्य विशेषताएं:

लागत व थीम: ₹576.97 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाला यह भवन आकर्षक ‘ग्रीक थीम’ पर आधारित होगा। इसका कुल क्षेत्रफल 4,613.26 वर्ग मीटर भूमि में से 486.08 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन तैयार किया जाएगा।

डबल-स्टोरी हॉल, भव्य रिसेप्शन एरिया, अटैच्ड वॉशरूम के साथ 1 ब्राइडल व 1 ग्रूम रूम और महिला व पुरुषों के लिए पृथक शौचालय।

 एक विशाल हॉल तथा अटैच्ड वॉशरूम की सुविधा वाले 4 अतिरिक्त कमरे। सौंदर्यीकरण,बेहतर जल निकासी, आधुनिक विद्युत व्यवस्था, आंतरिक व बाहरी सौंदर्यीकरण और चौड़े प्रवेश मार्ग का निर्माण।

इस पूरे निर्माण कार्य के लिए 1साल का समय निश्चित किया गया है।

Related posts

अगले तीन दिन ग्रेटर नोएडा का यह रास्ता रहेगा बंद, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

First Opinion News

सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) पर कुल 132 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 7 का निपटारा

First Opinion News

नोएडा और बिठूर नगर पंचायत मिलकर बनाएँगे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को सफल

First Opinion News

Leave a Comment