NCR NEWS

नोएडा पुलिस ने किया गिरोह का भांडा-फोड़ लड़कियों का अपहरण कर कराता था वैश्यावृति। अपहृत छात्रा सकुशल बरामद

नोएडा ,नोएडा पुलिस द्वारा एक ऐसे गिरोह का भंडा-फोड़ किया गया है जो भोली भली लड़कियों को वैश्यावृति के धंधे में धकेल दिया करता था। नोएडा के थाना सैक्टर 20 पुलिस द्वारा एक महिला सहित चार सदस्यो को गिरफ्तार कर किया गया है। गिरोह पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर वैश्यावृत्ति कराने की नियत बेचने का आरोप है। एसएसपी डा अजयपाल शर्मा के अनुसार उक्त लडकी का अभियुक्त द्वारा दिनांक 22 अगस्त को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया और बाद में पीड़िता को वैश्यावृत्ति कराने की नियत से बेच दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना सैक्टर 20 पर पोक्सो एक्ट एवं अन्य उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया गया था। पुलिस द्वारा लडकी को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो का एक गिरोह है जो भोली भाली लडकियो को अपने जाल मे फसाकर उन्हे वैश्यावृत्ति कराने की नियत से विभिन्न स्थानो पर बेच देते थे। अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो में संतोष,मौ0 हाकिम उर्फ मामा,सौरभ,एक महिला साथी शामिल है ।

Related posts

गाज़ियाबाद तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 206 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण।

First Opinion News

ऑनलाइन ऐप्स के जरिए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

IIT पास आउट एआई का इस्तेमाल कर भारतीय संस्कृति को कर रहें हैं प्रमोट

First Opinion News