नोएडा एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार द्वारा सेक्टर-2 स्थित फायर स्टेशन पर आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत पटाखा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा पटाखों के सुरक्षित भंडारण, बिक्री एवं रखरखाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान सभी पटाखा विक्रेताओं को अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों एवं संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।
केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों पर ही की जाए पटाखों की बिक्री।
अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों पर ही की जाए। बिक्री स्थलों पर फायर सेफ्टी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम निश्चित किए जाएं।
साथ ही दुकानों एवं बिक्री स्थलों पर ज्वलनशील सामग्री का अनावश्यक भंडारण न करने, विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
फायर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अग्नि दुर्घटना की आशंका होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।
