National

MLC चुनाव मतदान जरी 23 स्नातक,8 शिक्षक प्रत्याशी मैदान में

INDIA_DELHI_ELECTI_1674117f
ग्रेटर नोएडा। दीपक तोंगड़ ।
स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। स्नातक सीट के लिए 23 और शिक्षक सीट के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में है। जिले में मतदान के लिये 18 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। इनमें 12 स्नातक और छह बूथ शिक्षक सीट के लिये हैं। इन बूथों पर 13,086 मतदाता पंजीकृत हैं।

सभी स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियां तैनात कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवी राजामौली ने बताया कि रविवार को एमएलसी का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिये जिले में 18 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। इनमें 12 स्नातक और छह शिक्षक वोटरों के लिए हैं। ये पोलिंग बूथ सात जगहों पर हैं। स्नातक वोटरों की संख्या को देखते हुए एक जगह पर 3-3 बूथ बनाये गये हैं। जिले में स्नातक वोटर 10,774 हैं। वहीं 2,312 शिक्षक वोटर है।

मतदान रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। 26 मार्च की सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिये 18 पोलिंग पार्टी लगाई गई हैं। शनिवार की शाम सभी पोलिंग पार्टी बूथों पर रवाना हो गई हैं।

Related posts

सिजीएसटी अधीक्षक को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

First Opinion News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “पहल ” पोर्टल का किया शुभारंभ

First Opinion News

पेट्रोल / डीज़ल कहीं ख़ुशी कहीं गम

firstopinion