National

आयकर विभाग ने अब तक 3,185 करोड़ की बेनामी संपत्ति की ज़ब्त

दिल्ली – नोटबंदी के बाद आयकर विभाग देशभर में लगातार छापेमारी कर रहा है ,आयकर एक्ट के तहत देशभर में अबतक कुल 677 छापे मारे गए, जिसमें इतनी बड़ी बेनामी संपत्ति हासिल हुई है। साथ ही कर उल्लंघन के लिए 3,100 नोटिस भी जारी किए हैं। इस दौरान विभाग ने 428 करोड़ की ज्वैलरी भी जब्त की और 86 करोड़ की नई करेंसी जिसमें ज्यादात्तर 2,000 के नए नोट शामिल हैं।
विभाग को 19 दिसंबर तक की कार्यवाही में यह बेनामी संपत्ति हासिल हुई है। वहीं विभाग ने मनी लॉन्ड्रिंग, आय से अधिक संपत्ति और करप्शन के 220 मामलों की जांच अपनी सहयोगी एजेंसी सीबीआई और पर्वतन निदेशालय को सौंपी हैं। आयकर विभाग का कहना है की जल्दी ही कुछ और बड़ी मछलियों के पकडे जाने की संभावना है l

Related posts

स्मृति की सक्रियता से कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी

firstopinion

पुलिस भर्ती में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती,पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

First Opinion News

एशिया कप: पाक ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी

firstopinion