NCR NEWS

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों का अनुपालन में दिनांक 10 दिसंबर 2017 को मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर के दिशा निर्देशन में एवं  नीलू मैनुवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन भारतीय आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ग्राम तिलपता ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित पैनल अधिवक्ता चरण सिंह भाटी, निवेश कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा व अन्य अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे, आरती यादव नायब तहसीलदार दादरी, बलवीर सिंह आर्य प्रबंधक भारतीय आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, दर्पण चौधरी सब इंस्पेक्टर चौकी कस्बा सूरजपुर, बाल चंद नगर, हरि सिंह निमेष एवं अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहे । शिविर में उपस्थिति एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलू मैनवाल ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 27 सितंबर 1993 में लागू हुआ । जिसके अंतर्गत समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार , एवं अन्य मानव अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए राज्य प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क कानूनी सहायता लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र व सुलभ न्याय प्रदान किया जाने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संचालित की जा रही लोक अदालतों का लाभ अधिक से अधिक जनसामान्य उठाएं। आयोजित होने वाली लोक अदालतों के संबंध पूर्व से ही समस्त जनपद वासियों को जानकारी देते हुए अवगत कराया गया ।

Related posts

रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ करें कार्य, सीडीओ

First Opinion News

उत्तर प्रदेश के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) नाम से बनाया नया संगठन

First Opinion News

दबंगों ने युवकों के साथ दिनदहाड़े की मारपीट गाड़ी से रोंदने की कोशिश।

First Opinion News