NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा गांजा तस्कर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार,डेढ़ क्विंटल से ज़्यादा गांजा बरामद

 

नोएडा थाना इकोटेक-3 पुलिस को गाँजा तस्करी होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के ट्रक एचआर 69 सी 7950 से ग्रेनाइट पत्थर के साथ प्लास्टिक के कट्टों में कुल 31 बण्डल अवैध गाँजा 01 क्विंटल 64 किलो 700 ग्राम (जिसकी कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये कीमत) बरामद हुआ है।

एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों अलीहसन और योगेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अरविन्द किशोर उर्फ टोनी नामक फरार अभियुक्त की तलाश किया जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त ग्रेनाइट पत्थर को आन्ध्र प्रदेश से गाडी में लोड करते थे तथा उडीसा राज्य से अपने साथी के साथ मिलकर गाँजे की खरीद कर ग्रेनाइट पत्थर के बीच में रखकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे। अभियुक्तों द्वारा ग्रेनाइट पत्थर के बीच में गाँजा रखकर ग्रेनाइट पत्थर की बिल्टी दिखाकर टोल व पुलिस चैकिंग से बचकर निकल जाते थे तथा विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व खरीद कर देने वाले अरविन्द किशोर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्त अलीहसन व योगेन्द्र कुमार वर्ष 2019 में गाँजा सप्लाई के अभियोग थाना छतरपुर उडीसा राज्य से जेल जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार अभियुक्त अलीहसन गाडी चलाता है तथा गाडी का मालिक योगेन्द्र सिंह है । जिन्हे माल उडीसा राज्य से खरीदकर अरविन्द किशोर उर्फ टोनी देता था तथा विभिन्न स्थानों पर भिजवाने के लिए सप्लाई करता था ।

पुलिस टीम को 25 हज़ार रूपये का पुरुस्कार

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा उक्त गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया गया है।

Related posts

ऑटो यूनियन और किसनों का एजेंसी के खिलाफ़ प्रदर्शन, एजेंसी द्वारा 3 अप्रैल से बिलिंग रेट पर वाहन देने का आश्वासन

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर, 15 साल पुराने ट्रक-बस होंगे कबाड़, नया वाहन लेने पर 100% रोड टैक्स माफ।

First Opinion News

नोएडा में 20 साल पुराने छायादार पेड़ों की कटाई, लोगों में आक्रोश।

First Opinion News

Leave a Comment