National

जगदंबिका पाल और राजू श्रीवास्तव BJP में हुए शामिल

jagdambika-raju

नई दिल्ली। हलचल,

कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ने के बाद जगदंबिका पाल ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिती में जगदंबिका पाल ने बीजेपी की सदस्य ग्रहण की। उनके साथ मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी बीजेपी में शामिल हो गए।

इससे पूर्व कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि कांग्रेस को अब मेरी जरूरत नहीं है। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि जगदंबिका पाल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। आज इसकी औपचारिक रूप से घोषणा हो गई।

गौरतलब है कि जगदंबिका पाल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। उनका मानना है कि पार्टी ने उनका इस्तेमाल किया और बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला।

वहीं बीजेपी में आज शामिल हुए राजू श्रीवास्तव को पहले समाजवादी पार्टी ने कानपुर से टिकट दिया था। लेकिन बाद में राजू श्रीवास्तव ने सपा का टिकट वापस कर दिया था। लेकिन पार्टी का कहना था श्रीवास्तव का टिकट काटा गया था।

Related posts

देशभर में कोरोना के लगभग 3783 एक्टिव केस, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वछता का रखे खास ध्यान

First Opinion News

अमित शाह के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

firstopinion

‘रागिनी एमएमएस 2’ से लोगों की राय बदल जायेगी : सनी लियोन

firstopinion