National

Delhi:नई दिल्ली,छह राज्यों के राज्यपाल बदले गए।

 

नई दिल्ली राष्टपति द्वारा 6 राज्यों के राज्यपाल बदले गए है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ब्रज मोहन राम, सुधा यादव, ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम के नाम पर की गई हैं।

नियुक्तियां तभी लागू होंगी जब यह सभी व्यक्ति अपने-अपने राज्यों में जाकर पद का कार्यभार संभाल लेंगे।

इस बदलाव से केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपाल पद पर नए चेहरे आएंगे।

विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि संबंधित राज्यों के मौजूदा राज्यपाल तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक नए नियुक्त व्यक्ति औपचारिक रूप से कार्यभार नहीं संभाल लेते।।

लिस्ट के अनुसार।

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।

बृज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

डॉ. धाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Related posts

जगदंबिका पाल और राजू श्रीवास्तव BJP में हुए शामिल

firstopinion

पशु पालन से जुड़ी ख़बर, पशुपालकों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट का 1962 टोल फ्री नम्बर जारी

First Opinion News

अमित शाह -आजम खान की रैली पर रोक

firstopinion

Leave a Comment