National

गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव, कल से शुरू होगा नामांकन

ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में (26 नंवंबर को) गौतमबुद्धनगर के दादरी नगर पालिका परिषद् और रबूपुरा, दनकौर , जेवर , बिलासपुर और जहांगीरपुर नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। इसके लिये कल से  (1 नवम्बर ) नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी और  7नवम्बर तक नामांकन किया जा सकेगा।
ननामांकन सभी संबंधित तहसील कार्यालयों में किया जायेगा। 8 नवंबर को नामांकनों की समीक्षा की जाएगी। 10 नवंबर को शाम तक नाम वापस लिया जा सकेगा । 11 नवम्बर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा। 24 नवम्बर को शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार रुक जायेगा। 26 नवम्बर को सुबह 7:30 बजे से वोटिंग शुरू हो जायेगी और शाम तक मतदान चलेगा । 1 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और देर शाम तक नतीजे आ जायेंगे ।

Related posts

प्रधानमंत्री की सावरकर को श्रद्धांजलि

firstopinion

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनायें अधिकारी, जिला न्यायधीश

firstopinion

आईआरसीटीसी में कैटरिंग का काम करने वाली कंपनी पर वेंडर्स ने लगाए गंभीर आरोप

First Opinion News