National

हवाई सफर हुआ महंगा,एयर इंडिया के फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने से हुई हवाई यात्रा महँगी।

नई दिल्ली हवाई यात्रा करना अब और भी महँगा हो गया है। एटीएफ की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर अब यात्रियों की जेब पर भी पड़ेगा। एयरइंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा घरेलू और कुछ अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया बढ़ाया गया है।

जानकारी के अनुसार घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से ₹400 से ₹1,200 तक अतिरिक्त चार्ज लगाया जाएगा।

नीचे दी गई लिस्ट से समझे।

 0–500 किमी तक ₹400 का खर्चा आएगा।

501–1,000 किमी तक ₹600 चार्ज लगेगा।

 1,001–1,500 किमी तक ₹850 देने होंगे।

 1,500 किमी से ज्यादा पर ₹1,200 खर्च करने होंगे।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क।

नॉर्थ अमेरिका के लिए $215 

ऑस्ट्रेलिया के लिए $210 देने होंगे।

यूरोप/यूके के लिए $135 चार्ज़ लगेगा।

 वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्ट के लिए $55 खर्च करने होंगे ।

फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को अब ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस में 9 अक्टूबर 12 बजे रात से और एयर इंडिया में 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी।

Related posts

सिद्ध हुई सरस्वती की प्रामाणिकता, मिथकों से उठा पर्दा

firstopinion

पत्नी सोनम ने ही, करवाई थी कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या

First Opinion News

वकीलों के लिए CM योगी का तोहफा, लिए गए तीन बड़े फैसले।

First Opinion News

Leave a Comment