NCR NEWS

रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ करें कार्य, सीडीओ

 गाज़ियाबाद के दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारीअभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व/विकास से सम्बंधित) की मई माह व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित रूपये 1 करोड़ से अधिक लागत की विलम्बित परियोजनाओं की मासिक प्र​गति रिपोर्ट की समीक्षा संबंधित बैठक हुई।

रैंकिंग में सुधार हेतु सीडीओ ने दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा खराब रैंक लाने वाले विभागों को खराब रैंक आने का कारण पूछा, जिस पर कुछ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि, वह समय से पोर्टल अपडेट नहीं कर पाये, इसके साथ ही अन्य कारण भी सामने आएं।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (विकास/राजस्व से सम्बंधित) की जून माह की मासिक प्र​गति रिपोर्ट में जनपद गाजियाबाद की रैक्स मार्क 8.40 के साथ 63वीं रैक आयी, जिसमें विकास सम्बंधित रैंक 54 व राजस्व सम्बंधित रैंक 60 हैं। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका में राजस्व कार्यों से सम्बंधित जनपद में अवस्थापना, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलैक्ट्रानिक्स, आबकारी, आवास, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाटमाप, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य एवं रसद, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन, भूतत्व एवं खनिकर्म, राज्यकर, राजस्व, लोक शिकायत, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, सैनिक कल्याण, वित्त आदि विभागों में संचालित 57 योजनाओं में से 51 योजनाएं जनपद में संचालित है जिसमें से ग्रेड वाईज ए में 32, बी में 11, सी में 1, डी में 7 व कोई नहीं में 6 विभाग रहे।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका में विकास कार्यों से सम्बंधित जनपद में अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, लोक निर्माण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन एवं लोक शिकायत आदि विभागों की 87 योजनाओं में से 61 योजनाऐं जनपद में संचालित हैं जिसमें ग्रेड वाईज ए में 48, बी में 5, सी में 5, डी में 3 व कोई नहीं में 26 विभाग।

बैठक में जीडीए सचिव राजेश सिंह, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, सभी एसडीएम, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव, डीएसटीओ राजीव श्रीवास्तव सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस और FDRC मिलकर कर रहे है पारिवारिक विवाद संबंधित मामलों में काउंसलिंग,परिवारों को टूटने से बचाने के लिए सराहनीय कदम।

First Opinion News

आख़िरकार खोला गया आगाहापुर–भंगेल एलिवेटेड रोड, स्थानीय लोगों ने मिठाई बाटकर मनाई खुशी

First Opinion News

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बरौला का किया दौरा, ख़राब रोड और नाली जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन

First Opinion News

Leave a Comment