शिकायत पेटिकाओं से मिले सुझावों की होगी समीक्षा, छात्राओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।
गाजियाबाद स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा और उनकी अन्य समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा शिकायत पेटिका अभियान शुरू किया गया है।
स्कूलों में रखी गई शिकायत पेटीका, पेटीका में प्राप्त शिकायतों कों खुद पड़ेंगी एसीपी।
एसीपी कोतवाली नगर द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिकायत पाटीका स्थापित की गई है। इन पेटिकाओं से प्राप्त शिकायतों और सुझावों को स्वयं एसीपी पढ़कर उनकी समीक्षा करती है।
एसीपी ने छात्राओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी शिकायतों का समय से समाधान करने पर जोर दिया।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य स्कूली छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और शिकायतों का समाधान करना है। शिकायत पेटिका अभियान के माध्यम से छात्राओं को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।
गाज़ियाबाद पुलिस की इस पहल की छात्राओं और अभिभावकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
