NCR NEWS

भाकियू भानू ने नोएडा प्राधिकरण पर लगाया वादाखि़लाफ़ी का आरोप, आंदोलन की दी धमकी

नोएल नोएडा के गिझौड मे भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले किसानों द्वारा पंचायत की गयी । पंचायत मे सैकडों की संख्या में किसानों ने भाग लिया । पंचायत को संबोधित करते हुए बेगराज़ गुर्जर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेरठ मंडल भाकियू ने पाृधिकरण पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ के भाकियू भानु का करीब ढाई साल से नोएडा पाृधिकरण पर आंदोलन चल रहा है। दो महीने पहले लगातार एक माह तक धरने पर बैठने के बाद के बाद 4 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण के चैयरमैन आलोक टंडन ने किसानो के प्रतिनिधिमंडल से वादा किया था कि सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होनें गांव गांव सर्वे कराकर सभी आबादियों का 2011 की गजट आबादी विनियामवली के तहत निस्तारण करने की भी बात की थी। लेकिन प्राधिकरण ने वादाखिलाफी की हैं। समस्या निबटाने के बजाय किसानों को ही निबटाने पर उतर आए हैं। झूठे मुकदमें,गुंडाएक्ट आदि लगाकर व डराकर हमारी जमीन छीनने की साज़िश चल है।
जिसे भाकियू भानु कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और मुँह तोड जवाब दिया जाएगा व आरपार की लडाई लडी जाएगी।
पंचायत मे मौजूद नोएडा महानगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि कल दिन सोमवार 4 दिसंबर को नोएडा पाृधिकरण पर पंचायत कर ज्ञापन दिया जाएगा व वार्ता कर समस्याओं की समीक्षा की जाएगी सहमती न बनने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।इस मौके पर नोएडा के उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी चौधरी बिसी प्रधान,सुरेश प्रधान, लाटसहाब लोहिया,अनिल प्रजापति,प्रेमसिंह भाटी,रहीशुद्दीन,विकास गुर्जर,करमवीर चोधारी,सुरेंदर प्रजापति,सुरेश प्रजापति,ध्रुव राजपूत आदि मौजूद रहे ।

Related posts

शहर में होगा कवि प्रीमियर लीग का आयोजन,तीन दिवसीय आयोजन में पहुँचेगी देश की साहित्य और काव्य जगत से जुड़ी हस्तियाँ

First Opinion News

गौतमबुद्ध नगर सामान्य निकाय चुनाव, संपूर्ण तैयारी के साथ पुलिस और प्रशासन का भारी बंदोबस्त,जिला निर्वचन अधिकारी

firstopinion

दबंगों ने युवकों के साथ दिनदहाड़े की मारपीट गाड़ी से रोंदने की कोशिश।

First Opinion News