National

नोएडा के सेक्टर 15और 16 में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नोएडा आज नोएडा के सेक्टर 15 एवं सेक्टर 16 में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट नोएडा महेंद्र कुमार सिंह ने किया । उनके साथ प्राधिकरण के अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस बल के साथ मौजूद थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मैक्स हॉस्पिटल चौराहे से नया बांस सेक्टर 15 तक सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अतिक्रमण अभियान के दौरान 22 चालान किए गए तथा 10 चालान चश्पा किए गए। इस दौरान 32 गाड़ियों को नो पार्किंग से  को हटाया गया और एक बस को सीज़ किया गया। चालान के माध्यम से ₹7500 का अर्थदंड  वसूला किया गया। जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर रूप से शहर में चलाया जाएगा ।

Related posts

चित्रागंदा का पति से तलाक, झूठ या सच ?

firstopinion

ईद पर पाकिस्तान ने नहीं खायी भारत की मिठाई ‘दाे बार की फायरिंग

firstopinion

‘रागिनी एमएमएस 2’ से लोगों की राय बदल जायेगी : सनी लियोन

firstopinion