National

नोएडा पुलिस ने पकड़ा अत्याधुनिक टूल्स से लैस वाहन चोर गैंग कुछ सेकेंड्स में ही कर देते थे लग्ज़री कारों को गायब

अक्षय कुमार , नोएडा
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हौ जो लग्ज़री गाड़ियों की चोरी करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 6 लोगों को पकड़ा है , जिनके पास से 7 गाड़ियां बरामद हुई है । गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की पुलिस अभी तलाश कर रही है । एसएसपी नोएडा लव कुमार के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है । ये गैंग दिल्ली यूपी और पूर्वोत्तर रज्यों में चोरी किया करता था । दिल्ली और यूपी में इन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है । गैंग का एक सदस्य फ़र्राटेदार अँग्रेज़ी बोलता है, और एक अन्य सदस्य ने बीटेक की पढ़ाई की है । ये लोग बेहद शातिर तरीके से घटनाओं को अंजाम देते थे। ये एक खास किस्म के टूल किट की मदद से कुछ ही सेकंड्स में गाड़ियों को चुरा लिया करते थे । इनके पास से 7 लग्ज़री गाड़ीयां फर्जी नम्बर पलेट्स के साथ , फर्जी आरसी, भरतीय राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग का फर्जी आईकार्ड और बहुत से फर्जी दस्तावेज़, एक टूल किट और भारी मात्रा में टूल्स बरामद हुए है ।

ये लोग गाड़ियों को चुराने के लिये खासकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टारगेट बनाया करते थे। अपनी खुद की गाड़ी को साईड में खड़ा करके एक टूल(एक्स 100और आईपेड ) की मदद से कार स्टार्ट करते थे। चोरी करने के बाद ये लोग गाड़ी के चेचीस नंबर प्लांट करके फर्जी आरसी बनाकर बेच दिया करते थे । पुलिस ने पकड़े हुए अभिायुक्तों से पूछताछ की तो उन्हे एक रहमान नाम व्यक्ति के बारे में पता चला ।रहमान असम का रहने वाला है । पकड़े गये आरोपियों के अनुसार 2001 से लग्ज़री कारों को चुरा रहे है । वो हर महीने 9 से 10 कारें चुराते थे और अब तक करीब 1000 कारों की चोरी कर चुके है । चोरी की गाड़ियों को रहमान को बेचा करते थे । पुलिस के अनुसार जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया जयेगा ।

Related posts

13 साल नौकरी के बाद IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा।

First Opinion News

मोबाइल वॉलिट से कर सकेंगे फंड ट्रांसफर

firstopinion

शेयर बाज़ार रिकॉर्ड उचाईं पर

firstopinion