ग्रेटर नोएडा के हल्द्वानी निवासी 7 साल की मासूम की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के पार्क में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी को हथियार बरामद करने ले जा रहे थे, तभी आरोपी द्वारा भागने की कोशिश जी गई। इसी दौरान मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
कल मासूम की हत्या से इलाके में मचा था हड़कंप।
मासूम के गायब होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खांगले तो आरोपी सीसीटीवी फुटेज में में बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया था, और बोरे में मासूम का शव भी ले जाते दिखा था। बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों द्वारा द्वारा रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगया गया था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। हर कोई सदमे में था, किसी मासूम के साथ भला ऐसी हैवानियत कोई कैसे कार सकता है।
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में हुई आरोपी की मौत ।
7 साल की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी बलराज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पुलिस पार्क में हथियार बरामद करने के लिए टिड्डी पार्क लेकर गई थी, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायर कर दिया, इस दौरान गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिससे आरोपी को गोली लग गई। पुलिस द्वारा आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।बच्ची के परिजनों ने कहा कि अब उनकी बेटी को इंसाफ मिला है।
