New Delhi:1 नवम्बर से दिल्ली में लागू होंगे वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध।

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सर्दियों के आते ही वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं एयर क़्वालिटी में सुधार के उद्देश्य से दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। इस संबंध में परिवहन विभागद्वारा समस्त परिवहन व्यवसायियों, ट्रांसपोर्ट यूनियनों तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित प्रतिबंधों एवं उनकी प्रभावी तिथियों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों केअनुसार 1 नवम्बर 2026 से BS-VI, CNG एवं इलेक्ट्रिक श्रेणी के अतिरिक्त अन्य बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस प्रतिबंध में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट एवं अन्य सेवा व्यवस्थाओं के अंतर्गत संचालित बसें भी सम्मिलित हैं। हालांकि, दिल्ली में पंजीकृत बसों को उक्त प्रतिबंध से छूट प्रदान किए जाने का उल्लेख है।

इसी प्रकार, दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को छोड़कर अन्य राज्यों में पंजीकृत BS-VI उत्सर्जन मानकों से निम्न श्रेणी के वाहनों के दिल्ली में संचालन पर 1 नवम्बर से 31 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में संबंधित अधिसूचना में जारी की जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश संख्या-88 के अंतर्गत 01 नवम्बर 2025 से BS-VI, CNG, LNG एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर अन्य व्यावसायिक मालवाहक वाहनों, जिनमें हल्के मालवाहक वाहन (LGV), मध्यम मालवाहक वाहन (MGV) एवं भारी मालवाहक वाहन (HGV) शामिल हैं, के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी व्यवस्था लागू है। BS-IV श्रेणी के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक सीमित अवधि की अनुमति का उल्लेख किया गया है।

सभी परिवहन यूनियनों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे दिल्ली में प्रवेश करने से पूर्व अपने वाहनों की श्रेणी एवं लागू प्रतिबंधों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि प्रतिबंधित वाहनों के संचालन के कारण होने वाली असुविधा एवं संभावित दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की है।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।